Sutradhar Mini Tales (हिन्दी)

Sutradhar Mini Tales (हिन्दी)

नमस्कार दोस्तों, सूत्रधर मिनी टेल्स पॉडकास्ट में आप सब का स्वागत है । मैं हूँ आपका मेज़बान निष्कर्ष बाजपई और हम आपके लिए लेकर आये हैं, सूत्रधार की तरफ से मिनी टेल्स पॉडकास्ट। एक ऐसा पॉडकास्ट जहा पर आप प्रतिदिन सुनेंगे हमारे शास्त्रों से अच्छी तरह से शोध की गई लघु कथाएं और छोटी छोटी पौराणिक कहानियां | जिनको शायद आपने पहले कभी ना सुना हो। दोस्तों अपनी पसंद की और भी पौराणिक कहानियों और कथाओं को सुनने के लिए ...आप हमारे सूत्रधार ऐप को प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sutradhar

Episodes

January 23, 2023 2 mins
धन और समृद्धि के देवता कुबेर को अपनी समृद्धि पर बड़ा घमण्ड हो गया। वो अपना वैभव सभी देवताओं को दिखाने के लिए उनको अपने महल में आमंत्रित कर बड़े ही धूमधाम से उनका सत्कार करते। उन्होंने महादेव और पार्वती माता को भी कई बार आमंत्रित किया पर वो कभी कुबेर के महल नहीं पधारे। अंततः कुबेर स्वयं कैलाश जाकर महादेव को रत्न और आभूषण समर्पित करने लगे। महादेव को इन सब सांसारिक वस्तुओं का क्या मोह, परन्तु उन्होंने कुबेर के घमण्ड को जान लिया और उनको ...
Mark as Played
अनलासुर अनलासुर यमराज के शरीर से उत्पन्न एक भयानक असुर था जो अपने नेत्रों से भयानक अग्नि की वर्षा कर अपने सामने आने वाली किसी भी वस्तु को भस्म कर सकता था। जब अनलासुर अपनी अग्नि से संसार में विनाश फैलाने लगा तो देवगुरु बृहस्पति के परामर्श पर सभी देवताओं ने गणेशजी की आराधना की।  देवताओं की सहायता करने और इस संसार को विनाश से बचाने के लिए गणपति ने एक छोटे बालक के रूप में प्रकट होकर अनलासुर को ललकारा। अनलासुर ने बालक को भस्म करने का ...
Mark as Played
अपने दोनों पुत्रों हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप के मरने के बाद देवी दिति शोकाकुल हो गयीं और इन्द्र से बदला लेने के लिए उन्होंने अपने पति कश्यप ऋषि को प्रसन्न कर ऐसे पुत्र की कामना की जो इन्द्र का वध कर सके।  दिति का अभिप्राय जानकर इन्द्र वेश बदलकर उनके साथ रहकर उनकी सेवा करने लगे।  एक दिन मौका देखकर इन्द्र देवी दिति के गर्भ में प्रवेश कर गए और उनके गर्भ को अपने वज्र से सात टुकड़ों में काट दिया। इन्द्र के प्रहार से वो रोने लगे तो “मा ...
Mark as Played
January 17, 2023 2 mins
कश्यप ऋषि की पत्नी देवी अदिति को विवस्वान, अर्यमा, पूषा, त्वष्टा, सविता, भग, धाता, विधाता, वरुण, मित्र, इन्द्र और त्रिविक्रम पुत्र हुए। ये बारह आदित्य कहलाये। इनमें से त्वष्टा का विवाह दैत्यों की छोटी बहन रचना से हुआ, जिनसे उनको दो पुत्र हुए – सन्निवेश और विश्वरूप।  जब देवगुरु बृहस्पति ने इन्द्र से अपमानित होकर देवताओं का परित्याग कर दिया था, तब देवताओं ने विश्वरूप को ही अपना पुरोहित नियुक्त किया था।  दैत्यों के भांजे होने के क...
Mark as Played
प्राचीन काल में कान्यकुब्ज नगर में अजामिल नामक एक ब्राह्मण रहता था। अजामिल सब सदाचार भूलकर जुआ और लूटमार करके अपना घर चलाता था।  इस प्रकार दुराचार करते हुए उसका सारा जीवन बीत गया। अजामिल को दस पुत्र हुए, जिनमें सबसे छोटे पुत्र का नाम था “नारायण”। अजामिल को वह बहुत प्रिय था और अजामिल अपना समय उसके साथ खेलने-खिलाने में बिताने लगा।  जब अजामिल का अन्त समय आया तो यम दूत उसे लेने आए। यमदूतों को देखकर अजामिल डर गया और उसने देखा उसका पुत...
Mark as Played
दक्ष प्रजापति का पुनर्जन्म महाराज पृथु के बाद उनके पुत्र विजिताश्व राजा हुए, उनके पुत्र हविर्धान के पुत्र थे बर्हिषद। बर्हिषद का विवाह समुद्र की कन्या शतद्रुति से हुआ, जिनसे उनको दस पुत्र प्राप्त हुए। इन दस पुत्रों को प्रचेता कहते हैं। इन प्रचेताओं ने कई वर्षों तक महादेव और नारायण की तपस्या की। नारायण की आज्ञा से इन्होंने कण्डु ऋषि और अप्सरा प्रमलोचा की पुत्री मारिषा, जिसका पालन पोषण वृक्षों और चन्द्र ने किया था, से विवाह किया। म...
Mark as Played
हनुमान जी और महादेव पद्म पुराण के अनुसार श्रीराम के अश्वमेध यज्ञ के समय, देवपुर के राजा और महादेव के परम भक्त राजा वीरमणि ने यज्ञ के अश्व को रोक लिया। इस कारण शत्रुघ्न और भरत के पुत्र पुष्कल के नेतृत्व में श्रीराम की सेना का वीरमणि की सेना से युद्ध छिड़ गया। जब वीरमणि युद्ध में हारने लगे तो उन्होंने महादेव से सहायता मांगी।  अपने भक्त की सहायता के लिए महादेव भी वीरभद्र और नंदी के साथ युद्ध में आ गए। भीषण युद्ध में शत्रुघ्न और पुष्क...
Mark as Played
जब मेघनाद से युद्ध के समय लक्ष्मण भी मूर्छित हो गए तब सुषेण वैद्य ने उनके उपचार के लिए संजीवनी बूटी लाने का सुझाव दिया। द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लाने का कार्य हनुमान जी को दिया गया, क्योंकि उनकी असीमित गति के कारण एक वही इस कार्य को समय पर करने में समर्थ थे।  जब हनुमान जी द्रोणगिरि पर पहुँचे तो आसुरी माया के कारण संजीवनी बूटी को पहचान नहीं सके और इसलिए पूरा द्रोण पर्वत ही अपने साथ लेकर उड़ चले।  रास्ते में जब भरत जी ने अयोध्या ...
Mark as Played
हनुमान जी और महाबली भीम दोनों वायुदेव पवन के पुत्र हैं। जब हनुमान जी ने अपने छोटे भाई में अपने बल का घमण्ड पनपते देखा तो वो उनको सीख सिखाने के लिए प्रकट हुए।  एक बार पाण्डवों के वनवास के समय हनुमान जी भीम के रास्ते में एक वृद्ध वानर के रूप में प्रकट हुए। वानर जंगल में एक संकरे मार्ग पर विश्राम कर रहा था और उसकी पूँछ रास्ता रोक रही थी। जब भीम उस मार्ग से निकले तो उन्होंने वानर से अपनी पूँछ मार्ग से हटाने को कहा। वानर ने भीम से स्वय...
Mark as Played
जब अर्जुन को अपनी धनुर्विद्या पर अभिमान हो गया तब हनुमान जी ने प्रकट होकर उनको विनम्रता का पाठ पढ़ाया।  अर्जुन अपनी तीर्थयात्रा के समय रामेश्वरम पहुँचे और श्रीराम सेतु को देखकर सोचने लगे कि श्रीराम इतने प्रतिभाशाली धनुर्धर थे, उनको इस सेतु को बनाने के लिए वानरों की सहायता क्यों लेनी पड़ी।  अर्जुन के अभिमान का अनुमान लगने पर बजरंगबली एक वानर के रूप में प्रकट हुए और अर्जुन से अपनी धनुर्विद्या के द्वारा समुद्र पर सेतु बनाने को कहा। अर...
Mark as Played
कौरवों की माता गांधारी ने महाभारत युद्ध के लिये श्रीकृष्ण को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें श्राप दे दिया कि जिस प्रकार कुरुवंश का नाश हुआ है, ठीक उसी प्रकार से यदु वंश का भी नाश होगा। गांधारी के श्राप के कारण श्रीकृष्ण द्वारका लौटकर यदुवंशीयों को लेकर प्रभास क्षेत्र आ गए थे। श्रीकृष्ण ने ब्राह्मणों को दान देकर यदुवन्शियों को मृत्यु का इन्तज़ार करने का आदेश दिया था। कुछ दिन बाद सात्यकि व कृतवर्मा में महाभारत को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि...
Mark as Played
महाभारत युद्ध के अन्त में जब अश्वत्थामा ने पाण्डव पुत्रों का वध किया तब पाण्डव भगवान कृष्ण के साथ अश्वत्थामा का पीछा करते हुए ऋषि वेदव्यास के आश्रम पहुंच गए। अश्वथामा ने पाण्डवों पर ब्रह्मास्त्र का वार किया तो अर्जुन ने भी अपना ब्रह्मास्त्र छोड़ा। महर्षि व्यास ने दोनों अस्त्रों को टकराने से रोक लिया और अश्वत्थामा व अर्जुन से अपने ब्रह्मास्त्र वापस लेने को कहा। अर्जुन ने अपना ब्रह्मास्त्र वापस ले लिया परंतु अश्वत्थामा को ये विद्या न...
Mark as Played
महाभारत के शन्ति पर्व के अनुसार जब युद्ध समाप्त होने के बाद कुंती ने युधिष्ठिर को यह बताया कि कर्ण तुम्हारा बड़ा भाई था तो सभी पाण्डवों को बहुत दुख हुआ। युधिष्ठिर ने तब पुरे विधि विधान के साथ कर्ण का भी अन्तिम संस्कार किया। इतनी बड़ी बात छिपाने के लिए वे अपनी माता कुंती से बहुत नाराज हुए और शोक में आकर सम्पूर्ण स्त्री जाति को उन्होंने श्राप दे दिया कि आज के पश्चात कोई भी स्त्री ज्यादा देर तक कोई भी बात गुप्त नहीं रख सकेगी। Yudhish...
Mark as Played
महाभारत युद्ध से पहले जब अर्जुन दिव्यास्त्र प्राप्त करने स्वर्ग गए तो वहां अप्सरा उर्वशी उन पर मोहित हो गयी। अर्जुन ने जब उन्हें अपनी माता के समान बताया तो यह सुनकर उर्वशी क्रोधित हो गयी और अर्जुन को श्राप दे डाला कि तुम नपुंसक की भांति बात कर रहे हो, इसलिए तुम नपुंसक हो जाओगे और तुम्हें स्त्रियों के बीच नर्तक बनकर रहना पड़ेगा। व्याकुल होकर जब ये बात अर्जुन ने देवराज इन्द्र को बताई तो उन्होनें उर्वशी को समझाकर इस श्राप की अवधि एक स...
Mark as Played
एक बार महाराज पाण्डु शिकार खेलने वन गए। झाड़ियों के पीछे कुछ हिल रहा था। मृग है सोचकर राजा ने बाण चलाया जो जाकर ऋषि किन्दम और उनकी पत्नी को लगा। वे दोनों मृग के वेश में रति-क्रीड़ा में लिप्त थे। जब राजा ने उन्हें देखा तो बहुत दुखी हुए कि ये मुझसे क्या पाप हो गया। बहुत क्षमा याचना के बाद भी किन्दम ऋषि ने पाण्डु को श्राप दे दिया कि जब भी वो किसी स्त्री को काम भावना से स्पर्श करेंगे उसी क्षण उनकी मृत्यु हो जाएगी। पश्चाताप करने के लिये...
Mark as Played
December 29, 2022 1 min
भगवान परशुराम और कार्तवीर्य अर्जुन के बीच युद्ध के समय कार्तवीर्य के सैनिक ऋषियों के आश्रमों पर आक्रमण करने लगे। जब भगवान परशुराम ने कार्तवीर्य का वध कर दिया तो उसके पुत्रों ने ऋषियों को अपना निशाना बनाया।  इसी प्रकरण में एक बार उन्होंने पाराशर ऋषि के आश्रम में भी आक्रमण कर दिया। जब ऋषि ने उनको रोकने का प्रयास किया तो इस प्रक्रिया में उनके पैर में चोट लग गयी।  इसी चोट के कारण वो लंगड़ाकर चलने लगे और उनका एक नाम पंगु ऋषि भी पड़ गया।...
Mark as Played
एक बार यमुना नदी के तट पर विचरण करते हुए पाराशर ऋषि की भेंट मछुआरे की पुत्री मत्स्यगंधा से हुई। पाराशर ऋषि मत्स्यगंधा के रूप पर मोहित हो गए और उनके साथ संभोग की इच्छा व्यक्त की।  मत्स्यगंधा ने नदी के किनारे खड़े लोगों को दिखाते हुए लज्जा की बात कही तो पाराशर मुनि ने यमुना के बीच में एक द्वीप बनाकर उसे कोहरे से ढंक दिया। उन्होंने मत्स्यगंधा का कौमार्य भंग न होने के साथ साथ उनके शरीर से आने वाली मछली की गंध को सुंदर कस्तूरी की गंध मे...
Mark as Played
Parashara grew up thinking, his grandfather Brahmarshi Vashishtha was his father. When he found out the truth and that his father and uncles were killed by a demon under the influence of rishi Vishwamitra, he decided to conduct a yajna to exterminate all the demons from the world.  Rakshasa from all over the world started burning in the fire of Parashara’s yajna. When Pulastya rishi noticed this destruction he requested Vashishtha...
Mark as Played
एक बार ब्रह्मर्षि वशिष्ठ के पुत्र शक्ति महर्षि एक सँकरे पहाड़ी रास्ते से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उनकी भेंट सामने से आते हुए राजा कल्माषपाद से हुई। कौन पहले रस्ता पार करे इस बात पर दोनों में विवाद छिड़ गया। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया की कल्माषपाद शक्ति मुनि को कोड़े मारने लगे। क्रोध में आकर शक्ति महर्षि ने राजा को राक्षस बन जाने का शाप दे दिया।  राक्षस बने कल्माषपाद ने शक्ति महर्षि को खा लिया और बाद में ऋषि विश्वामित्र के प्रभाव मे...
Mark as Played
उत्तराखंड में स्थित पंच केदार को हिन्दू धर्म में अहम मान्यता दी जाती है. पंच केदार दरअसल पांच मंदिरों का समाहार है जो कि महादेव के नंदी स्वरूप को समर्पित है. शिवजी के साथ यहां माता पार्वती की भी पूजा की जाती है. महाभारत युद्ध के उपरांत पांडव अपने भाई तथा गुरुजनों के वध का प्रायश्चित करने हेतु तीर्थ यात्रा पर निकल गए थे. इस क्रम जब वे शिवजी के दर्शन करने आये, तब महादेव ने हिमालय की तलहटी पर पर उन्हें एक नंदी या भैंसे के रूप में दर्श...
Mark as Played

Popular Podcasts

    If you've ever wanted to know about champagne, satanism, the Stonewall Uprising, chaos theory, LSD, El Nino, true crime and Rosa Parks, then look no further. Josh and Chuck have you covered.

    Dateline NBC

    Current and classic episodes, featuring compelling true-crime mysteries, powerful documentaries and in-depth investigations. Special Summer Offer: Exclusively on Apple Podcasts, try our Dateline Premium subscription completely free for one month! With Dateline Premium, you get every episode ad-free plus exclusive bonus content.

    On Purpose with Jay Shetty

    I’m Jay Shetty host of On Purpose the worlds #1 Mental Health podcast and I’m so grateful you found us. I started this podcast 5 years ago to invite you into conversations and workshops that are designed to help make you happier, healthier and more healed. I believe that when you (yes you) feel seen, heard and understood you’re able to deal with relationship struggles, work challenges and life’s ups and downs with more ease and grace. I interview experts, celebrities, thought leaders and athletes so that we can grow our mindset, build better habits and uncover a side of them we’ve never seen before. New episodes every Monday and Friday. Your support means the world to me and I don’t take it for granted — click the follow button and leave a review to help us spread the love with On Purpose. I can’t wait for you to listen to your first or 500th episode!

    24/7 News: The Latest

    The latest news in 4 minutes updated every hour, every day.

    The Bobby Bones Show

    Listen to 'The Bobby Bones Show' by downloading the daily full replay.

Advertise With Us
Music, radio and podcasts, all free. Listen online or download the iHeart App.

Connect

© 2025 iHeartMedia, Inc.